वेंकैया नायडू बने देश के 13वें उपराष्ट्रपति

वेंकैया नायडू देश के 13वें उपराष्ट्रपति चुने गये हैं। उन्हें 516 वोट मिले जबकि विपक्षी उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी को 244 वोट मिले।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 5 August 2017, 7:05 PM IST

नई दिल्ली: वेंकैया नायडू देश के नये उपराष्ट्रपति चुने गये। एनडीए के उम्मीदवार वेंकैया नायडू को 516 वोट मिले जबकि विपक्षी उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी को 244 वोट मिले। उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 786 में से 771 वोट दिये गये। उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 98.21 प्रतिशत वोटिंग हुई। 771 में से 16 वोट अवैध घोषित किये गये। आखिरकार वैंकैया नायडू चुनाव जीतकर देश के 13वें उपराष्ट्रपति बनने में  सफल रहे।

1 जुलाई 1949 को आध्रप्रदेश में जन्में  वेंकैया नायडू ने  भाजपा में रहकर कई पदों पर काम किया। उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरूआत 14 की उम्र में दक्षिण भारत से आरएसएस के एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में की। छात्र जीवन में वह आंध्रप्रदेश विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष भी रहे। वह अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में मंत्री भी रहे। 40 सालों से सक्रिय राजनीति में रहने वाले नायडू विपक्ष के साथ सामांजस्य बनाने में माहिर है और वे 4 बार राज्यसभा सासंद के रूप में भी चुने गये।

Published : 
  • 5 August 2017, 7:05 PM IST

No related posts found.