
वाराणसी: मैदागिन के टाउनहाल में नगर निगम की कार्यकारिणी समिति के चुनाव में 12 सदस्य चुने गए। सभी सदस्यों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। इसमें सभी पार्टी के सदस्यों को चुना गया, जिसमें सबसे ज्यादा बीजेपी के 6 सदस्य चुने गए है।
डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में मेयर मृदुला जायसवाल ने बताया कि चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। मुकदमे वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि 'मैंने नगर आयुक्त को निर्देश दिया है कि नियम अनुसार विधि सम्मत राय लेते हुए जो प्रक्रिया है, उसे अपनाकर मामलो को सुलझाया जाये'।
पार्षद अजीत सिंह ने बताया की आज वाराणसी नगर निगम कार्य समिति का चुनाव था, जिसके साथ ही साथ आज वाराणसी नगर निगम में बिना विवाद के निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई, जो सफल रही। यह नगर निगम की बड़ी जीत है और निर्विरोध चुनाव के लिये सभी लोग बधाई के पात्र हैं।
Published : 17 July 2018, 7:52 PM IST
Topics : कार्यकारिणी चुनाव नगर निगम मृदुला जायसवाल मेयर वाराणसी
No related posts found.