वाराणसी: मदर्स डे पर कलयुगी बेटे ने मां की चाकू गोदकर हत्या की

पूरी दुनिया जहां आज मदर्स डे मना रही है वहीं इस पवित्र मौके पर एक कलियुगी बेटे ने संपत्ति विवाद में अपनी मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 May 2018, 4:02 PM IST

वाराणसी: भेलूपुर थाना अन्तर्गत जीवधिपुर किरहिया में पिता की संपत्ति पाने के लिये नशे में धुत एक युवक ने अपनी मां को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार डाला। पुलिस ने हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की मौत से पूरे क्षेत्र से दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक किरहिया स्थित जीवधिपुर के महफूज नगर निवासी अब्दुल अलीम की बेगम सुलेमा खातून (50) वर्ष बीती रात रोज की भांति अपने घर में कार्य कर थी। उसी समय नशे में धुत होकर उसके लड़के सालिम (35) ने अपनी मां के पेट में चाकू से प्रहार कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिये अस्पताल के ले जाया गया लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक महिला हत्यारोपी खातून की सौतली मां थी।

जानकारी के अनुसार सालिम की अपनी माँ को मृत्यु करीब 30 साल पहले हो गयी थी। सालिम के पालन-पोषण करने के लिए पिता ने दूसरी शादी की। जिससे उनको एक पुत्र और एक पुत्री हुई है। पुत्री सोनी ने अपनी शादी मोहल्ले जीवधिपुर महफूज नगर निवासी राजा से एक महीने पहले कर ली जिसका विरोध सालिम करता था। मां लड़की के पक्ष से बोलती थी। मां से सालिम का रोज विवाद होता रहता था। शनिवार की रात नशे की हालात में सालिम ने चाकू गोद कर मां की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया है। 
 

Published : 
  • 13 May 2018, 4:02 PM IST

No related posts found.