
जम्मू: माता वैष्णो देवी यात्रा (Vaishno Devi Yatra) के दौरान एक बड़ा हादसा (Incident) हुआ है। यात्रा मार्ग पर भूस्खलन (Landslide) के कारण एक श्रद्धालु (Pilgrims) घायल (Injured) हो गया और दो की मौत (Died) हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया, जिससे स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। घायल श्रद्धालु को तुरंत चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
Landslide in Vaishno Devi: वैष्णो देवी यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, दो श्रद्धालुओं की मौत #vaishnodevilandslide #Jammu #Pilgrims pic.twitter.com/7iDMSclfEC
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 2, 2024
अस्थायी रूप से रोकी आवाजाही
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें और मार्ग की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ें। भूस्खलन के कारण यात्रा मार्ग पर अस्थायी रूप से आवाजाही रोक दी गई है, और मार्ग को साफ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
शक्तपीठों में से एक है वैष्णो देवी मंदिर
वैष्णो देवी मंदिर मां दुर्गा को समर्पित 108 शक्तिपीठों में से एक है। यह भारत के सबसे अधिक दर्शन किए जाने वाले तीर्थस्थलों में से एक है। नवरात्रि जैसे त्योहारों के दौरान, श्रद्धालुओं की संख्या एक करोड़ तक हो जाती है। वैष्णो देवी मंदिर भारत के सबसे धनी मंदिरों में से एक है। वैष्णो देवी मंदिर का प्रबंधन और प्रशासन श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड संभालता है, इसके बोर्ड में नौ सदस्य होते हैं।
Published : 2 September 2024, 5:21 PM IST
Topics : Jammu landslide Vaishno Devi Yatra जम्मू माता वैष्णो देवी मौत यात्रा मार्ग लैडस्लाइड श्रद्धालु