
नई दिल्लीः गुजरात में स्वास्थ्य विभाग ने 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इस वैकेंसी के तहत स्टाफ नर्स के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत स्टाफ नर्स क्लास-III के 1008 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। स्टाफ नर्स के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 31340 रुपये प्रति माह की सैलरी मिलेगी।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार https://ojas.gujarat.gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2021 तक ही है। इस भर्ती के लिए 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास GNM और मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से B.Sc. (नर्सिंग) की डिग्री का होना अनिवार्य है।
Published : 21 January 2021, 7:56 PM IST
Topics : Govt Jobs Gujarat nurse गुजरात नर्स बंपर वैकेंसी सरकारी नौकरी