उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा ट्रेवलर, 12 लोगों की मौत, कई घायल

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शनिवार को ट्रेवलर खाई में गिर गया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 15 June 2024, 2:27 PM IST

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में रूद्रप्रयाग (Rudraprayag) के पास रैंतोली में बद्रीनाथ हाइवे पर यात्रियों को लेकर जा रहा टेंपो ट्रैवलर वाहन अलकनंदा नदी (Alaknanda river) में गिर गया। इस घटना में 12 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं 7 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। रुद्रप्रयाग से कुछ पहले ये हादसा (accident) हुआ है। यहां वाहन सीधे गहरी खाई में गिरते हुए अलकनंदा नदी में जाकर समा गया। वाहन जैसे ही नीचे गिरा तो यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो तुरंत मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू कराया।

हादसे का शिकार हुआ वाहन दिल्ली के यात्रियों को लेकर जा रहा था। ये लोग दिल्ली से चोपता तुंगनाथ जा रहे थे। इस वाहन में ड्राइवर सहित 23 लोग सवार थे। आशंका जताई जा रही है कि घटना में कई मौतें भी हो सकती हैं, लेकिन अभी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

घटना के संबंध में रुद्रप्रयाग की एसपी डॉ। विशाखा अशोक भदाणे ने कहा कि रुद्रप्रयाग में रैंतोली के पास एक टेम्पो ट्रैवलर के हाइवे से खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। फिलहाल स्थानीय लोगों, जिला पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, जिला आपदा प्रबंधन व जल पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू किया जा रहा है।

Published : 
  • 15 June 2024, 2:27 PM IST

No related posts found.