यूपी के संभल में मकान की छत ग‍िरने से दर्दनाक हादसा, तीन ने तोड़ा दम, 10 जख्मी

उत्तर प्रदेश के संभल में एक दर्दनाक हदसा हुआ है। यहां एक मकान की छत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही 10 लोग घायल बताये जा रहे हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें पूरी खबर।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 November 2020, 9:54 AM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संभल में एक दर्दनाक हदसा हुआ है। यहां के हयातनगर थाना क्षेत्र में एक मकान की छत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही 10 लोग घायल बताये जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह हादसा सोमवार की देर रात तकरीबन 2 बजे के आसपास हुआ है। इस घटना के बाद यहां अफरा-तफरी मच गई है। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, जहां उनका इलाज जारी है। 

मृतकों में एक महिला और दो मासूम के शामिल होने की बात कही जा रही है। कहा जा रहा है कि जिस मकान की छत गिरी है उसी घर में सोमवार को निकाह हुआ है। जिसकी वजह से घर में काफी मेहमान भी आये हुए थे। 

Published : 
  • 3 November 2020, 9:54 AM IST