उत्तर प्रदेश: कैंटर की टक्कर से मोटर साइकिल सवार पिता पुत्र की मौत

हाथरस जिले में आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर एक कैंटर ने मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 January 2024, 1:55 PM IST

हाथरस: हाथरस जिले में आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर एक कैंटर ने मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार को राजमार्ग पर पुरानी सब्जी मंडी के पास की है, जब अलीगढ़ के निवासी संजय कुमार (45) तथा उनके पुत्र अभिषेक (14) मोटरसाइकिल से हाथरस से अपने घर अलीगढ़ जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, एक दूध के कैंटर ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर कर और कैंटर की चपेट में आग गये ।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हादसे में संजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उनके बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राम प्रवेश राय ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Published :  3 January 2024, 1:55 PM IST