दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, सरयू तट पर 1.71 दीये जलायेंगे सीएम योगी

भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दीपोत्सव पर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। दीवाली पर अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है। अयोध्या के सरयू के तट पर सीएम योगी 1.71 लाख दीपक जलाएंगे।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 18 October 2017, 12:38 PM IST

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दीपोत्सव मनाने अयोध्या जा रहे हैं। छोटी दिवाली पर अयोध्या नगरी दीपों से जगमगा उठेगी। योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में पांच घंटे का कार्यक्रम है।

दीवाली के लिए अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस बार सबसे खास अयोध्या में सरयू के तट पर 1.71 लाख दीप जलाए जाएंगे। इस मौके पर सीएम योगी के अलावा राज्यपाल राम नाईक, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री अल्फोंस कनन्नथानम, केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री महेश शर्मा सहित स्थानीय सांसद, विधायक शामिल होंगे। दीपोत्सव के लिए शाम 6 बजे से 6.30 के बीच का समय तय किया गया है।

इस दीपोत्सव को योगी सरकार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराना चाहते हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड बाबा राम रहीम के नाम पर दर्ज है। यह रिकॉर्ड बाबा राम रहीम ने 2016 में बनाया था। इसके साथ ही साधु-संतों के साथ पूरे अयोध्या के लोगों को इसमें शामिल होने का न्योता दिया गया है। माना जा रहा है कि इस प्रोग्राम में एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचेंगे।

Published : 
  • 18 October 2017, 12:38 PM IST

No related posts found.