Uttar Pradesh: मुजफ्फरनगर में पानी के गड्ढे में दो बच्‍चों के शव बरामद, क्षेत्र में हड़कंप

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल पुलिस थाने के अंतर्गत कसियारा गांव में एक ईंट भट्टे के पास पानी के गड्ढे में दो नाबालिग बच्‍चों के शव पाए गए हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 July 2023, 6:15 PM IST

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल पुलिस थाने के अंतर्गत कसियारा गांव में एक ईंट भट्टे के पास पानी के गड्ढे में दो नाबालिग बच्‍चों के शव पाए गए हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार थाना प्रभारी अभिजीत कुमार ने बृहस्पतिवार को यहां पत्रकारों को बताया कि, '16 वर्षीय लड़की और उसके चचेरे भाई के शव बुधवार रात पाए गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।'

कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि नाबालिग बच्चे पानी के गड्ढे में डूब गये ।

उन्होंने बताया कि बच्चे बुधवार शाम मवेशियों के लिए घास लेने गए थे लेकिन घर नहीं लौटे, रात में बच्चों की तलाश में निकले परिजन को पानी के गड्ढे में शव तैरते मिले।

बच्चों के परिजनों का आरोप है कि दोनों की हत्या की गयी है ।

Published :  13 July 2023, 6:15 PM IST