
नई दिल्लीः बदलते मौसम की तरह स्किन में भी कई तरह के उतार-चढ़ाव आते हैं। उन्हीं में से एक है स्किन का काला पड़ना यानि स्किन का डैड हो जाना। कई बार त्वचा की देखभाल नहीं कर पाने के कारण या धूल-मिट्टी, प्रदूषण और बढ़ती उम्र के कारण स्किन डेड होने लगती है। आज हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं कि घर बैठे कैसे डेड स्किन को हटाएं।
यह भी पढ़ें: खांसी-जुकाम को पल में दूर करेगा ये घरेलू नुस्खा, इम्यून सिस्टम को भी बनाएगा स्ट्रॉन्ग
1. बेसन, दही और गुलाब जल लगाने से चेहरे के डेड स्किन खत्म हो जाते हैं। इसके लिए 2 बड़े चम्मच बेसन, पानी, दही या गुलाब जल डालकर अच्छे से मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने पर धो लें। इससे चेहरे पर निखार आएगा।
2. चेहरे से डेड स्किन को हटाने के लिए गुनगुने पानी का सहारा लें। गुनगुने पानी में किसी साफ कपड़े या कॉटन को डूबोएं और उससे चेहरे को पोछें। ध्यान रहें ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल चेहरे के मॉश्चर को छीन लेगा और स्किन ड्राई हो सकती है।
यह भी पढ़ेंः जहरीली हवा का पड़ रहा सेहत पर बुरा असर, इन टिप्स से रखें हेल्थ का ख्याल
3. कटोरी में शहद और चीनी मिलाएं। कुछ मिनटों के लिए इससे अपनी त्वचा को स्क्रब करें और फिर धो लें। इस स्क्रब को एक से दो बार कर सकते हैं।
Published : 24 November 2019, 4:16 PM IST
Topics : Dead Skin Health Home remedies Lifestyle Skin Care Tips घरेलू नुस्खे डेड स्किन प्रदूषण लाइफस्टाईल