US Air Strikes: अमेरिकी सेना ने सादा प्रांत में किये हवाई हमले, जानिये पूरा विवाद

अमेरिकी सेना ने यमन के उत्तरी सादा प्रांत पर दो हवाई हमले किए। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 March 2025, 12:33 PM IST

सनआ: अमेरिकी सेना ने मंगलवार रात यमन के उत्तरी सादा प्रांत पर दो हवाई हमले किए। हूती द्वारा संचालित अल-मसीरा टीवी ने ने यह जानकार दी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि हमलों का लक्ष्य सादा के मध्य में सहर जिला था। लेकिन इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। हताहतों की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। अमेरिकी सेना ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

सादा ईरान-संबद्ध हूती आंदोलन का मुख्य गढ़ है, जिसने 2014 के अंत में गृह युद्ध शुरू होने के बाद से राजधानी साना सहित उत्तरी यमन को नियंत्रित किया है।

हवाई हमले यमन में हूती नियंत्रित क्षेत्रों के खिलाफ चल रहे अमेरिकी अभियान का हिस्सा हैं, जिसे मार्च के मध्य में शुरू किया गया था।

हूतियों ने गाजा में फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता में इजरायली स्थलों और जहाजों को निशाना बनाना जारी रखने और “अमेरिकी आक्रमण” के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की कसम खाई है।

Published :  26 March 2025, 12:33 PM IST