उपेन्द्र सिंह रावत को युगांडा में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया, जानिये पूरा अपडेट

भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी उपेन्द्र सिंह रावत को युगांडा में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 June 2023, 3:07 PM IST

नयी दिल्ली: भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी उपेन्द्र सिंह रावत को युगांडा में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मंत्रालय के बयान के अनुसार, रावत भारतीय विदेश सेवा के वर्ष 1998 बैच के अधिकारी हैं और वर्तमान में पानामा में भारत के राजदूत हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि उपेन्द्र सिंह रावत जल्द ही अपना पदभार संभाल सकते हैं।

Published :  8 June 2023, 3:07 PM IST