
नई दिल्ली: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आज निधन हो गया है। जिसके बाद से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर के बाद उनके प्रशंसक एम्स के बाहर मौजूद हैं। वहीं उनके निधन के बाद उनकी अंतिम यात्रा को लेकर भी तैयारी कर ली गए है।
अंतिम यात्रा की जानकारी देते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बताया कि सुबह 7.30 से 9 बजे तक लोग सरकारी निवास पर दर्शन कर सकेंगे फिर 9 बजे से पार्टी कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ता और आमजन दर्शन करेंगे। 1 बजे अटल जी अंतिम यात्रा राष्ट्रीय स्मृति स्थल के लिए रवाना होगी और 4 बजे अंतिम संस्कार किया जायेगा।
यह भी पढ़ें: बुझ गया अटल सितारा, नहीं रहे वाजपेयी, पूरा देश गमगीन
अंतिम यात्रा की पूरी जानकारी:
अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर केन्द्र सरकार ने देश भर में 7 दिन का राजकीय शोक किया घोषित, केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में फैसला@DynamiteNews_ #AIIMS #BharatRatna #RIPAtalBihariVaajpayee pic.twitter.com/c8Fe75AF9L
— Manoj TibrewalAakash (@Manoj_Tibrewal) August 16, 2018
Published : 16 August 2018, 7:08 PM IST
Topics : अटल बिहारी वाजपेयी का निधन अटल बिहारी वाजपेयी विशेष अंतिम दर्शन अंतिम यात्रा अंतिम संस्कार निधन