
नोएडा: महिला से बदसलूकी करने करने वाले गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने श्रीकांत त्यागी के साथ उसके तीन मददगार लोगों को भी गिरफ्तार किया है। श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मेरठ के कंकरखेड़ा की श्रद्धापुरी से से गिरफ्तार किया। श्रीकांत त्यागी पिछले चार दिनों से नोएडा पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।
त्यागी पर था इनाम
फरार श्रीकांत त्यागी पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस की तरफ से इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तारी पर 25000 रुपए का इनाम घोषित किया था। साथ ही यह भी कहा गया था कि अगर श्रीकांत पुलिस की गिरफ्त से दूर रहता है तो उस पर भगौड़ा और कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी। उसके खिलाफ तीन एफआईआर भी दर्ज की गई थी। पहले उत्तराखंड के हरिद्वार और ऋषिकेश में उसकी लोकेशन बतायी जा रही थी लेकिन उसे नोएडा से गिरफ्तार किया गया।
श्रीकांत पर लगे थे ये आरोप
श्रीकांत त्यागी पर कई आरोप लगाए गए हैं। श्रीकांत ने नोएडा में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस के साथ बदसलूकी की। साथ ही महिलाओं के साथ भी अभद्रता की थी।
Published : 9 August 2022, 12:07 PM IST
Topics : गालीबाज नेता गिरफ्तार नोएडा पुलिस यूपी एसटीएफ श्रीकांत त्यागी