दर्दनाक हादसा: मथुरा में नहर में कार गिरने से 10 लोगों की मौत

मथुरा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां आज सुबह सड़क हादसे में एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 June 2017, 11:19 AM IST

मथुरा:  उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार तड़के सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।

मरनेवालों में पांच महिलाएं और पांच पुरुष शामिल

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सभी शवों को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मरनेवालों में 5 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं।

गोताखोर नहर में गिरी कार से शव निकालते हुए

यह भी पढ़ें: मथुरा कांड: यूपी में कायम है गुंडाराज, अब तक हत्यारों का नहीं मिला सुराग

बालाजी के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

घटना मगोर्रा थाना इलाके के फतेहपुर सीकरी की हैं। ये सभी लोग आज तड़के इनोवा कार से बालाजी के दर्शन कर बरेली लौट रहे थे। तभी सुबह क़रीब साढ़े चार बजे भरतपुर रोड पर कार नहर में गिर गई। जिससे कार में सवार 10 लोगों की मौत हो गई।

मृतक की पहचान उसके पास मौजूद आधार कार्ड से हुई

मृत लोगों में मौजूद महेश शर्मा, उनकी पत्नी दीपिका शर्मा, पूनम शर्मा, हार्दिक शर्मा, रितिक शर्मा, रोहन, खुशबू, हिमांशी और सुरभि शामिल हैं। ये सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। परिजनों के मौत की खबर उनके परिवार वालों को दे दी गई है। मृतक में से एक महिला दीपिका की पहचान उसके पास मौजूद आधार कार्ड से हुई है। 

 

Published : 
  • 11 June 2017, 11:19 AM IST

No related posts found.