
जौनपुर: वाराणसी लखनऊ राजमार्ग पर स्थित जगदीशपुर रेलवे फाटक पर शुक्रवार को एक ट्रक चालक की लापरवाही के कारण दो घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। बताया जा रहा है कि, ट्रक चालक ने बीच रास्ते में ही ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार, शुक्रवार की सुबह करीब 10:00 बजे, एक ट्रक जिसमें कॉटन लदा था, जगदीशपुर रेलवे फाटक पर पहुंचा। ट्रक की ऊंचाई रेलवे सुरक्षा पिलर से ज्यादा होने के कारण चालक ने ट्रक को वहीं रोक कर फरार हो गया। इसके बाद ट्रक के पीछे लंबी लाइन में खड़े वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
जाम लगने से यात्रियों का हाल बेहाल
स्थानीय लोगों की मदद से दो घंटे के बाद ट्रक को किसी तरह बैक करके किनारे लगाया गया। इस दौरान, जाम से सड़क पर अराजकता फैल गई और यात्री बेहद परेशान हो गए। लाइन बाजार और जफराबाद थाना क्षेत्र के सरहद पर फिलहाल कोई भी सुरक्षा कर्मी या पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे, जिससे स्थिति और भी बिगड़ गई।
जाम के लगभग 2 घंटे बाद, ट्रक को किनारे करने के बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू हुआ। लेकिन तब तक यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल का एक कांस्टेबल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक घटनास्थल पर सब कुछ सामान्य हो चुका था।
Published : 21 March 2025, 5:56 PM IST
Topics : Dynamite News Jafarabad police station Jagdishpur railway gate Jam jam problem jaunpur news truck driver stopped the truck UPnews Varanasi Lucknow Highway