
सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक बड़े हादसे की खबर है। यहां एक चीनी मिल का फॉर्मेंटर फटने से 3 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कम से कम 5 मजदूरों के घायल होने की खबर है। आला अधिकारी मौके पर मौजूद है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक यह घटना थाना रामकोट के जवाहरपुर चीनी मिल की है, जहां स्टीम टैंक फटने से बड़ा हादसा हुआ।
हादसे की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
ये भी पढ़ें : Ayodhya Ram Mandir अयोध्या में राम मंदिर के बाहर कांग्रेसी नेताओं के साथ तीखी झड़प, जानिये पूरा अपडेट
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है। सीएम ने डीएम औ एसपी को घटनास्थल पहुंचने और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये।
Published : 15 January 2024, 5:45 PM IST
Topics : Boiler Sitapur three died uttar pradesh उत्तर प्रदेश फटने बॉयलर मौत सीतापुर