
गोरखपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे से खाली हुई गोरखपुर लोकसभा सीट पर हुए उप चुनाव में आज महज 43 फीसदी वोटिंग हुई है। वोटिंग शांतिपूर्ण रही। दिन में तीन बजे तक गोरखपुर में 37.00 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।
गोरखपुर लोकसभा सीट से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 1998 से लगातार पांच बार सांसद के रूप में जीत हासिल कर चुके हैं। सीएम बनने के बाद यह सीट खाली हो गयी थी, इसलिये यह उपचुनाव योगी समेत भाजपा के लिये काफी महत्वपूर्ण है।
मतदान के दौरान कुछ जगहों पर ईवीएम मशीनों में खराबी की बात छोड़ दी जाये तो सभी जगह कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्वक मतदान हुआ है। उपचुनाव के नतीजे 14 मार्च को घोषित किये जायेंगे।
Published : 11 March 2018, 6:50 PM IST
Topics : गोरखपुर चुनाव मतदान लोक सभा सीट वोटिंग प्रतिशत