
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ और उन्नाव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालयों को 5 जून को बम की धमकी मिली है। ये धमकी व्हाट्सएप मैसेज के जरिए दी गई थी।
इस संबंध में यूपी पुलिस ने तमिलनाडु पुलिस के सहयोग से एक संदिग्ध को तमिलनाडु में गिरफ्तार किया है। संदिग्ध का नाम राज मोहम्मद बताया गया है।
Rss कार्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी के संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी @prachiIPS द्वारा दी गई बाईट।@Uppolice pic.twitter.com/Y3CZOSxXtH
— POLICE COMMISSIONERATE LUCKNOW (@lkopolice) June 7, 2022
लखनऊ क्राइम ब्रांच एडीसीपी प्राची सिंह ने कहा कि संदिग्ध राज मोहम्मद को तमिलनाडु में यूपी पुलिस और तमिलनाडु पुलिस के समन्वय से गिरफ्तार किया है।
राज मोहम्मद ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ और उन्नाव सहित आरएसएस के 6 कार्यालयों को उड़ाने की धमकी दी थी।
एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से संघ के सदस्य नीलकंठ तिवारी को हिंदी, अंग्रेजी और कन्नड़ में धमकी भरे संदेश भेजे गए थे।
वहीं लखनऊ पुलिस ने कहा कि "लखनऊ और उन्नाव में आरएसएस कार्यालय को बम की धमकी के संबंध में मड़ियाओं पीएस में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरएसएस कार्यालयों को उड़ा देने की धमकी वाला एक व्हाट्सएप संदेश कल रात 8 बजे भेजा गया था। साइबर सेल की मदद से, वह नंबर भेजा गया था ...”
Published : 7 June 2022, 3:37 PM IST
Topics : RSS Office tamil nadu आरएसएस कार्यालय उत्तर प्रदेश उन्नाव गिरफ्तार तमिलनाडु बम की धमकी लखनऊ संदिग्ध