
नई दिल्लीः कोरोना के कारम देश की खराब स्थिति दिन-ब-दिन और ज्यादा चिंताजनक बनती जा रही है। इस बीच कोरोना संक्रमण को लेकर मोदी ने आज केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक होगी। कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद से यह केंद्रीय मंत्रिपरिषद की पहली बैठक होगी। इससे पहले भी प्रधानमंत्री ने महामारी के मद्देनजर मुख्यमंत्रियों के साथ अनेकों बैठक की है।
प्रधानमंत्री शीर्ष सरकारी अधिकारियों, दवा निर्माता कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों, ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ताओं, थल सेना और वायु सेना प्रमुखों सहित अन्य प्रमुख लोगों से वार्ता कर कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा कर चुके हैं।
कोरोना की दूसरी लहर से भारत आर-पार की जंग लड़ रहा है। कोरोना को लेकर मचे हाहाकार के बीच दुनिया के कई देश भारत की मदद के लिए आगे आए हैं। हाल ही में भारत में ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए सऊदी अरब से 80 मीट्रिक टन गैस भेजी है।
Published : 30 April 2021, 9:22 AM IST
Topics : Corona virus COVID 19 meeting PM Modi केंद्रीय मंत्रिपरिषद कोरोना वायरस कोविड 19 प्रधानमंत्री