Amit shah in Assam: अमित शाह ने असम में रखी कई विकास योजनाओं की आधारशिला, घुसपैठ पर की ये बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया और वहां की जनता को भी संबोधित किया। डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट में जानिये, क्या बोले अमत शाह

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 December 2020, 3:54 PM IST

गुवाहाटी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को असम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने वहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें राज्य में घुसपैठ को रोकने में नाकामयाब रही हैं, लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से घुसपैठ की घटनाएं नही हो रही हैं। केवल भाजपा की सरकार ही घुसपैठ रोक सकती है। 

विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि  कांग्रेस ने आचार्य शंकरदेव के जन्मस्थान के लिए कुछ नहीं किया जिनके योगदान ने असम के इतिहास, नाटक लेखन, कला और कविता को मान्यता दी। लेकिन भाजपा राज्यों की भाषा, संस्कृति, कला को मजबूत करने में विश्वास करती है। 

राज्य के कामरूप में एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा, एक जमाने में यहां के सारे राज्यों में अलगाववादी अपना एजेंडा चलाते थे, युवाओं के हाथों में बंदूक पकड़ाते थे। आज वो सभी संगठन मुख्य प्रवाह में शामिल हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि आज युवा अपने नए स्टार्टअप के साथ विश्व भर के युवा के साथ स्पर्धा करके अपने अष्टलक्ष्मी को भारत की अष्टलक्ष्मी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। 
 

Published : 
  • 26 December 2020, 3:54 PM IST

No related posts found.