Site icon Hindi Dynamite News

National Panchayat Award 2023: राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2023 के लिए जारी किए गए दिशा निर्देश

केन्द्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा सतत विकास लक्ष्यों के नौ विषयों में पंचायती राज संस्थाओं द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने के आधार पर पुरस्कार दिए जाएगे। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
National Panchayat Award 2023: राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2023 के लिए जारी किए गए दिशा निर्देश

उदयपुर: केन्द्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा सतत विकास लक्ष्यों के नौ विषयों में पंचायती राज संस्थाओं द्वारा उत्कृृष्ट कार्य करने के आधार पर पुरस्कार दिए जाएगे।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयंक मनीष ने बताया कि नौ विषयों की प्रश्नावलियॉ पंचायत अवार्ड पोर्टल के माध्यम से 20 अक्टूबर तक भरी जाएगी।

यह भी पढ़ें: पुंछ में भीषण विस्फोट, क्षतिग्रस्त हुआ वाहन

सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण के सभी 9 विषयों में से प्रत्येक विषय में देश भर में प्रथम तीन ग्राम पंचायत को, तीन पंचायत समिति को एवं तीन जिला परिषद को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

सभी विषयों के औसत अंको के आधार पर देश भर में प्रथम आने वाली तीन ग्राम पंचायत, तीन पंचायत समिति को एवं तीन जिला परिषद को नानाजी देशमुख सर्वाेत्तम पंचायत सतत् विकास पुरस्कार, साथ अन्य विशेष पुरस्कार भी दिए जायेगे।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में भारी बारिश से गिरी दीवार, नौ की मौत, दो घायल

इस बार सभी ग्राम पंचायतों को इस पुरस्कार में आवेदन करना अनिवार्य है।उन्होंने बताया कि नौ सतत विकास लक्ष्यों में गरीबी मुक्त उन्नत आजीविका,कुशल और आत्मनिर्भर ग्राम, स्वस्थ ग्राम, बाल हितैषी ग्राम, जल प्रर्याप्त ग्राम, बुनियादी ढांचों से परिपूर्ण ग्राम, स्वच्छ व हरित ग्राम, सामाजिक रूप से सुरक्षित ग्राम, सुशासित ग्राम व महिला हितैषी पंचायत को शामिल किया गया है। (वार्ता)

Exit mobile version