Madhya Pradesh: धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लेने गए दो युवकों की सोन नदी में डूबने से मौत

मध्य प्रदेश में बालाघाट के लांजी इलाके में सोन नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 18 April 2023, 10:26 AM IST

बालाघाट: मध्यप्रदेश में बालाघाट के लांजी इलाके में सोन नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों युवकों की पहचान ज्ञानेश घोरमोरे (19) और अजय घोरमोरे (22) के रूप में हुई है, जो रविवार को एक धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लेने के बाद नदी पर गए थे।

लांजी के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी दुर्गेश अरमो ने कहा, ‘‘ दोनों व्यक्तियों के रविवार देर शाम तक घर नहीं लौटने के बारे में पुलिस को सूचित किया गया था, जिसके बाद तलाशी शुरू की गई। उनके कपड़े नदी के पास पाए गए। उनके शव सोमवार को गोताखोरों द्वारा निकाले गए।'

Published :  18 April 2023, 10:26 AM IST