
बस्ती: उत्तर प्रदेश प्रदेश के बस्ती जिले मे लालगंज थाना क्षेत्र के मुण्डेरवा मार्ग पर ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने सामने की टक्कर में रविवार को दो युवकों की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि लालगंज थाना क्षेत्र के खड़ौआ ग्राम निवासी अमन यादव और प्रवेश चौधरी मोटर साइकिल से डीजल (तेल) लेने के लिए महादेवा-लालगंज मार्ग पर आये थे।
डीजल (तेल) लेकर मुण्डेरवा मार्ग पर मोटर साइकिल से निकले ही थे कि सामने से आ रहे ट्रक से भिड़न्त हो गयी ।(वार्ता)
Published : 22 January 2023, 1:56 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश टक्कर ट्रक दो मौत बस्ती मुण्डेरवा मार्ग मोटरसाइकिल लालगंज