
फरेंदा(महराजगंज): फरेंदा क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों के खिलाफ अभियान चलाकर कारवाई शुरू कर दी गई हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को फरेंन्दा खंड शिक्षा अधिकारी अग्नित कुमार ने जांच में मिले बगैर मान्यता के दो विद्यालयों को बंद दिया गया है।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ग्राम सभा हरमन्दिर खुर्द बढ़या में आर एन एकेडमी की एक से पांच तक की कोई मान्यता नहीं हैं, इसलिए एक से पांच तक बंद कराया गया।
दूसरा हरमन्दिर खुर्द ही में चल रहे बिना मान्यता के स्कूल एचसी पब्लिक स्कूल को नौ से बारह तक की मान्यता न होने से विद्यालय को बंद कराया गया है आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
Published : 15 April 2024, 7:49 PM IST
Topics : Closed MAHHARAJGANJ recognition Two schools Without खंड शिक्षा अधिकारी फरेंदा बिना मान्यता विद्यालयों हरमन्दिर खुर्द