तमिलनाडु में देसी बम बनाते समय विस्फोट होने से दो लोगों की मौत

डिंडीगुल जिले के नाथम में शुक्रवार को देसी बम बनाते समय हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 15 September 2023, 7:24 PM IST

डिंडीगुल (तमिलनाडु): डिंडीगुल जिले के नाथम में शुक्रवार को देसी बम बनाते समय हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक  पुलिस ने अधिक जानकारी दिए बिना बताया कि पीड़ितों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है वे विस्फोटक क्यों बना रहे थे। इसके अलावा यह पता लगाया जा रहा है कि क्या इसका इस्तेमाल जंगली जानवरों के खिलाफ किया जाना था।

 

Published :  15 September 2023, 7:24 PM IST