दिल्ली के उत्तम नगर में हत्या के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 16 December 2023, 9:26 PM IST

नयी दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान सुनील पासवान (21) और अमन (19) के रूप में हुई है। आरोपियों ने दावा किया कि पीड़ित उनके साथ दुर्व्यवहार करता था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को एक व्यक्ति ने कहा कि वह अपने दोस्त राज से बात कर रहा था तभी पासवान और अमन अपने दोस्तों के साथ वहां आए और उनसे झगड़ा करने लगे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब उन्होंने विरोध किया तो पासवान ने देशी पिस्तौल निकाली और राज पर गोली चला दी तथा मौके से भाग गया।

अधिकारी ने बताया कि राज को दीन दयाल दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में घटना में दो लोग शामिल दिखे।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्ष वर्धन ने कहा कि बाद में आरोपियों को बदरपुर बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने यह भी खुलासा किया कि राज और उसके दोस्त उनके साथ दुर्व्यवहार करते थे, इसी वजह से वे उन्हें सबक सिखाना चाहते थे।

पुलिस ने बताया कि उनके पास से देशी पिस्तौल बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि पासवान पहले भी तीन आपराधिक मामलों में शामिल था।

Published : 
  • 16 December 2023, 9:26 PM IST

No related posts found.