Site icon Hindi Dynamite News

विरोध प्रदर्शन के कारण पेरू में दो हवाईअड्डों का संचालन बंद

पेरू में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच कस्को और अरेक्विपा शहरों में हवाई अड्डों का संचालन बंद कर दिया गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
विरोध प्रदर्शन के कारण पेरू में दो हवाईअड्डों का संचालन बंद

मेक्सिको सिटी: पेरू में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच कस्को और अरेक्विपा शहरों में हवाई अड्डों का संचालन बंद कर दिया गया है।परिवहन एवं संचार मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मीडिया रिपोर्टो के अनुसार गुरुवार को पेरू में राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे के इस्तीफे और कांग्रेस को भंग करने की मांग को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हुआ। देश के सभी प्रमुख शहरों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पे दोपहर में शुरू हुई। पेरू की राजधानी लीमा की सड़कों पर पुलिस के बख्तरबंद कर्मियों के वाहन लाए गए।

मंत्रालय ने ट्विटर पर कहा कि एहतियाती उपाय के रूप में कस्को में अलेजांद्रो वेलास्को एस्टेट अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे एवं अरेक्विपा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।पेरूवियन रेडियो आरपीपी के अनुसार उपद्रवियों के समूहों ने इन हवाई अड्डों की इमारतों पर कब्जा करने की कोशिश की।

जुलियाका शहर में भी प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय हवाईअड्डे पर कब्जा करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर उन्हें तितर-बितर कर दिया।पेरू की संसद ने पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो पर 07 दिसंबर, 2022 को महाभियोग लगाया।

उन्हें तख्ता पलटने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया और तत्कालीन प्रधानमंत्री दीना बोलुआर्टे को देश का नया नेता नियुक्त किया गया था।मीडिया ने बताया कि विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई है।(वार्ता)

Exit mobile version