Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए तुषार गांधी, जानिये ये अपडेट

महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी शुक्रवार को सुबह महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए । पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 18 November 2022, 3:03 PM IST

शेगांव: महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी शुक्रवार को सुबह महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए और कांग्रेस ने उनकी भागीदारी को ‘‘ऐतिहासिक’’ बताया।.

सात नवंबर से महाराष्ट्र से होकर गुजर रही यात्रा सुबह करीब छह बजे अकोला जिले के बालापुर से फिर शुरू हुई और कुछ घंटे बाद शेगांव पहुंची, जहां लेखक और कार्यकर्ता तुषार गांधी इसमें शामिल हुए ।(भाषा)

Published : 
  • 18 November 2022, 3:03 PM IST

No related posts found.