यूपी में आधा दर्जन PPS अफ़सरों का ट्रांसफर, सीओ निचलौल का भी गैर जनपद तबादला, देखिये पूरी सूची

उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। राज्य सरकार ने शनिवार को आधा दर्जन आईएएस अफसरों का तबादला किया। इसके साथ ही राज्य में कुछ पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 June 2023, 2:17 PM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शनिवार ने राज्य में प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग (पीपीएस) के आधा दर्जन अफसरों के ट्रांसफर कर दिये हैं। ट्रांसफर किये गये सभी अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक रैंक के अफसर हैं। महराजगंज जिले में सीओ निचलौल को भी गैर जनपद भेजा गया है।

डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में देखिये पीपीएस अफसरों के ट्रांसफर की पूरी सूची।

1. सुजीत कुमार राय सहायक, पुलिस आयुक्त, जनपद गाजियाबाद से पुलिस उपाधीक्षक, जनपद सिद्धार्थनगर
2. हरिमोहन सिंह सहायक पुलिस आयुक्त, जनपद गाजियाबाद से पुलिस उपाधीक्षक, जनपद झांसी
3. नरेश कुमार पुलिस उपाधीक्षक, ए.सी.ओ. जोन गोरखपुर से सहायक पुलिस आयुक्त, जनपद गाजियाबाद
4. सूयबली मौर्य पुलिस उपाधीक्षक, जनपद महाराजगंज से सहायक पुलिस आयुक्त, जनपद गाजियाबाद
5. प्रज्ञा पाठक पुलिस उपाधीक्षक, जनपद झांसी से सहायक पुलिस आयुक्त, जनपद वाराणसी
6. श्वेता कुमारी पुलिस उपाधीक्षक, जनपद झांसी से सहायक पुलिस आयुक्त, जनपद कानपुर नगर

Published : 
  • 3 June 2023, 2:17 PM IST

No related posts found.