भैंस चराने गये लड़कों के साथ दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से तीन युवकों की मौत, जानिये पूरी घटना

राजस्थान के करौली जिले के एक गांव में रविवार को भैंस चराने गये तीन लड़कों की एक तालाब में डूबने से मौत हो गयी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 28 August 2023, 12:03 PM IST

जयपुर: राजस्थान के करौली जिले के एक गांव में रविवार को भैंस चराने गये तीन लड़कों की एक तालाब में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना खरखरी गांव में उस वक्त हुई जब तीनों भैंस चराने के लिए तालाब के पास गए थे।

टोडाभीम थाने के प्रभारी बृजेश मीणा के अनुसार, जब उनमें से एक पानी में फिसल गया, तो उसे बचाने के लिए शेष दोनों लड़के भी तालाब में कूद पड़े और अंततः वे सभी डूब गए।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान रिंकू बैरवा, योगेश बैरवा और मनोज बैरवा के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 15-16 साल के बीच है। थाना प्रभारी ने कहा कि किशोरों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिए गए।

Published :  28 August 2023, 12:03 PM IST