ओडिशा में दर्दनाक हादसा: पानी से भरी बाल्टी में गिरी दो साल की बच्ची, मासूम ने तोड़ा दम

ओडिशा के संबलपुर जिले में पानी से भरे बर्तन में गिरने से दो साल की एक बच्ची की मौत हो गई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 October 2023, 3:01 PM IST

संबलपुर: ओडिशा के संबलपुर जिले में पानी से भरे बर्तन में गिरने से दो साल की एक बच्ची की मौत हो गई। 

घटना बृहस्पतिवार को रेढाखोल शहर में हुई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मृत बच्ची की पहचान रेढाखोल के विवेकानंद बेउरा की छोटी बेटी निवेदिता बेउरा के रूप में हुई है।

बच्ची खेलते समय पानी से भरे बर्तन में गिर गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस दौरान परिवार के अन्य सदस्य घर के काम में व्यस्त थे।

जब माता-पिता को वह घर में नहीं मिली तो उसकी तलाश शुरू की गई। कुछ समय के बाद उन्होंने उसे पानी से भरे बर्तन में पाया। परिवार के लोग उसे रेढाखोल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Published :  20 October 2023, 3:01 PM IST