देवरिया में दर्दनाक हादस, यमराज बनकर दौड़ रहे ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा

उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 24 April 2024, 7:32 PM IST

देवरिया: जनपद में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। बुधवार को यमराज बनकर दौड़ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक यह घटना देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के महुआनी-सोनूघाट रोड पर घटैला चेती गांव के सामने हुई। 

महुआनी-सोनूघाट रोड पर पच्चीस वर्षीय सोनू पुत्र कन्हैया गौड़ महुआनी से अपने गांव पड़री मल्ल जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार सोनू को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। 

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Published :  24 April 2024, 7:32 PM IST