दर्दनाक हादसा: तीन सगे भाई समेत चार लोग नदी में डूबे, तीन शव बरामद, एक लापता

गुजरात के भावनगर जिले में नदी में तैरने गए तीन भाई और एक अन्य व्यक्ति डूब गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 27 August 2023, 1:19 PM IST

भावनगर: गुजरात के भावनगर जिले में नदी में तैरने गए तीन भाई और एक अन्य व्यक्ति डूब गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

महुवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना  जब हुई, जब चार लोग मलान नदी में तैरने के लिए गए थे।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारी के मुताबिक, तैरने के दौरान जिले की महुवा तालुका के लाखुपाड़ा गांव के चारों लोग डूब गए।

अधिकारी ने बताया कि तलाश एवं बचाव अभियान के दौरान  नदी से तीन शव निकाल लिए गए, जबकि एक शव

आज सुबह बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच जारी है।

Published :  27 August 2023, 1:19 PM IST