
श्यामदेउरवा (महराजगंज): विकास खंड परतावल की ग्राम सभा बरगदवा में ईंट भट्ठों पर छत्तीसगढ, बरेली, बिहार आदि स्थानों से आकर मजदूर कार्य कर रहे हैं। मजदूरों के साथ इनके बच्चे भी इसी धंधे में लिप्त हैं।
एक तरफ जहां सरकार सब पढें सब बढें का नारा बुलंद कर रही हैं वहीं सामने काम करते ऐसे बच्चों को आखिर क्यों नजर अंदाज किया जा रहा है।
उम्र बढने के साथ ही यह बच्चे निरक्षर ही रह जाते हैं।
मजे की बात तो यह है कि न तो शिक्षा विभाग इस दिशा में कोई कारगर कदम उठा रहा है और न ही श्रम विभाग इस पर सख्ती दिखा रहा है।
Published : 19 May 2024, 6:14 PM IST
Topics : Brick Laborer literacy mission परतावल मजदूर महराजगंज शिक्षा विभाग श्रम विभाग