जापानी जलक्षेत्र में घुसे दो चीनी जहाज, जानिये आखिर क्या है पूरा मामला

चीन के दो जहाजों के पूर्वी चीन सागर में सेनकाकू द्वीप समूह से जापान के जलक्षेत्र में प्रवेश करने की घटना सामने आयी है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 5 July 2022, 1:38 PM IST

टोक्यो: चीन के दो जहाजों के पूर्वी चीन सागर में सेनकाकू द्वीप समूह से जापान के जलक्षेत्र में प्रवेश करने की घटना सामने आयी है। जापान के तटरक्षक बल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनएचके वर्ल्ड ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि चीनी जहाजों ने सुबह स्थानीय समयानुसार करीब 04.30 बजे उत्सुरी द्वीप से जापानी जलक्षेत्र में प्रवेश किया और एक मछली पकड़ने वाली नाव से संपर्क करने की कोशिश की।

उन्होंने आगे कहा कि सुबह 04.50 बजे तक चीनी जहाज उत्सुरी द्वीप से लगभग 19 से 21 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में जापानी जलक्षेत्र में नौकायन कर रहे थे।

इस साल यह 12वीं बार है, जब चीनी सरकारी जहाजों को द्वीपों से जापानी जल में प्रवेश करते देखा गया है। (वार्ता)

Published : 
  • 5 July 2022, 1:38 PM IST

No related posts found.