Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का जलवा, स्पेन को 3-0 से हराया

जापान में खेले जा रहे टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कमाल कर दिया है। भारतीय हॉकी टीम ने मंगलवार को अपने तीसरे मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्पेन को 3-0 से हरा दिया है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 27 July 2021, 11:06 AM IST

टोक्योः भारतीय हॉकी टीम ने मंगलवार को अपने तीसरे मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्पेन को 3-0 से हरा दिया।  

भारत की तरफ से रूपिंदर पाल ने दो गोल दागे जबकि एक गोल सिमरनजीत ने किया। भारत को अंतिम मिनट में लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले। तीसरे पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत के शॉट पर गेंद स्पेन के डिफेंडर से टकराई और भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे रूपिंदर ने गोल में बदलकर टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

अबतक अपने 3 मैच में 2 मैच जीतकर भारत ने मेडल की आस जगा दी है। स्पेन पर शानदार जीत के साथ ही भारतीय हॉकी टीम के अब पूल ए में 6 अंक हो गए हैं। अबतक भारत ने 3 मैचों में 2 जीत दर्ज की है। शानदार प्रदर्शन कर भारत पूल ए में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

Published : 
  • 27 July 2021, 11:06 AM IST