
नई दिल्लीः भारत 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाता है। इस दिन महात्मा गांधी का निधन हुआ था। सबसे खास बात यह है कि देश में दो बार शहीद दिवस मनाया जाता है। आइए विस्तार से आपको इसके बारे में बताते हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, देश में दो बार शहीद दिवस मनाया जाता है। पहला 30 जनवरी और दूसरा 23 मार्च को।
नाथूराम गोडसे ने मारी थी गोली
30 जनवरी 1948 को दिल्ली के बिड़ला हाउस में प्रार्थना सभा के लिए जाते वक्त नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को गोली मार दी थी। ऐसा कहा जाता है कि भारत के विभाजन पर गांधी के विचारों से गोडसे नाराज थे। जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।
23 मार्च को शहीद दिवस क्यों?
23 मार्च 1931 को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी की सजा दी गई थी। क्रांतिकारियों की याद में पूरा देश 23 मार्च को शहीद दिवस में रूप में मनाता है।
Published : 30 January 2024, 10:56 AM IST
Topics : 30 जनवरी Latest Hindi News Mahatma Gandhi Mahatma Gandhi death anniversary Nathuram Godse Shaheed Diwas 2024 नाथूराम गोडसे पीएम मोदी महात्मा गांधी शहीद दिवस