
नई दिल्ली: आजाद भारत का पहला संसद सत्र 13 मई, 1952 से बुलाया गया था। तीन अप्रैल, 1952 को पहली बार उच्च सदन यानी राज्यसभा का गठन किया गया और इसका पहला सत्र 13 मई, 1952 को आयोजित किया गया। इसी तरह 17 अप्रैल, 1952 को पहली लोकसभा का गठन किया गया जिसका पहला सत्र 13 मई, 1952 को आयोजित किया गया।
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1643 - चिली में आए विनाशकारी भूकंप में सेंटियागो की एक तिहाई आबादी खत्म हुई।
1648 - दिल्ली में लाल किले का निर्माण पूरा हुआ।
1830: इक्वाडोर गणराज्य की स्थापना, जुआन जोस फ्लोरेंस पहले राष्ट्रपति बने।
1952 - स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरू हुआ।
1962 - सर्वपल्ली राधाकृष्णन में देश के दूसरे राष्ट्रपति बने।
1967 - डॉक्टर जाकिर हुसैन भारत के तीसरे राष्ट्रपति बने।
1978 - देश का पहला ध्वजवाहक जहाज आईएनएस दिल्ली सेवामुक्त हुआ।
1989 - चीन में लगभग 2000 छात्रों ने थियान अन मन चौक पर भूख हड़ताल शुरू की।
1998 - भारत ने पोखरण में दो परमाणु परीक्षण किए।
2000 - मिस इंडिया लारा दत्ता ने साइप्रस में सम्पन्न प्रतियोगिता में मिस यूनीवर्स का ख़िताब जीता।
2001 - प्रसिद्ध साहित्यकार आर के नारायण का निधन।
2003 - रियाद में आत्मघाती हमलों में 29 व्यक्ति मारे गये।
2014 - तुर्की की एक खदान में विस्फोट होने और आग लगने से 238 खदान कर्मी की मौत।
Published : 13 May 2019, 1:13 PM IST
Topics : आईएनएस आज का दिन आर के नारायण इतिहास डॉक्टर जाकिर हुसैन पोखरण भारत लारा दत्ता विश्व संसद सत्र