
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े होने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि आरोपियों के पास से आठ हथियार और 30 कारतूस बरामद किए गए हैं।
यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बड़ी सफलता हासिल करते हुए बठिंडा के ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके आईएसआई नियंत्रित, पाक स्थित आतंकवादी मॉड्यूल से संबंध हैं। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी वर्तमान में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत संगरूर की जेल में बंद व्यक्तियों के संपर्क में थे।’’
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यादव ने कहा, ‘‘आरोपियों के पास से आठ हथियार, नौ मैगजीन और 30 कारतूस बरामद किए गए हैं। कैंट बठिंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की जानकारी और आरोपियों को लेकर गहन जांच जारी है।
Published : 22 November 2023, 11:05 AM IST
Topics : Pakistan terrorist module Punjab Police Three people affiliated आतंकवादी मॉड्यूल तीन लोग गिरफ्तार पंजाब पुलिस पाकिस्तान संबद्ध