नाबालिग छात्रों के यौन उत्पीड़न के आरोप में मदरसे के तीन शिक्षक गिरफ्तार, जानिये पूरी वारदात

केरल में तिरुवनंतपुरम के निकट नाबालिग छात्रों के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक मदरसे के तीन शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 18 November 2023, 5:30 PM IST

तिरुवनंतपुरम: केरल में तिरुवनंतपुरम के निकट नाबालिग छात्रों के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक मदरसे के तीन शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उन पर नेदुमंगडु के एक मदरसे में बच्चों से छेड़छाड़ करने और उनका यौन उत्पीड़न करने का आरोप है।

उसने बताया कि तीनों आरोपियों में से एक उत्तर प्रदेश का निवासी है।

पुलिस ने बताया कि पुलिस एवं बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को कुछ अभिभावकों से मिली शिकायत के आधार पर गिरफ्तारी की गई।

पुलिस ने बताया कि मामला भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।

Published :  18 November 2023, 5:30 PM IST