Road Accident in UP: बस्ती में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, चार घायल

उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के कप्तानगंज क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से उसमें सवार तीन लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 December 2022, 1:41 PM IST

बस्ती: उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के कप्तानगंज क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से उसमें सवार तीन लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-गोरखपुर पर गड़हा गौतम के निकट शुक्रवार और शनिवार की रात यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार एसयूवी नील गाय से टकराने के बाद बेकाबू होकर दूसरी लेन पर चली गयी और एक पेड़ से टकरा गयी।उन्होने बताया कि एसयूवी कार में सात लोग सवार थे।

इस हादसे में धीरज सिंह निवासी लखनऊ ,दिलीप कुशवाहा निवासी वाराणसी ,सोनू चौधरी निवासी गोरखपुर की मौत हो गई है। कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, घायलों को इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

कार की स्पीड इतनी तेज थी कि मौके पर नीलगाय की मौत हो गई है। इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।(वार्ता)

Published : 
  • 17 December 2022, 1:41 PM IST

No related posts found.