
सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के प्रचार में लगी एक एसयूवी के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
रेहली पुलिस थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने कहा कि शनिवार शाम बरग्रोन बरखेड़ा और जून गांवों के बीच जब हादसा हुआ तो उसमें आठ लोग सवार थे।
उन्होंने बताया कि तीन पीड़ितों की रविवार को अस्पताल में मौत हो गई, जबकि पांच का इलाज चल रहा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कि मृतकों की पहचान राजेश अहिरवार (40), संतोष अहिरवार (59) और लखनलाल अहिरवार (65) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
दुर्घटना के बाद रिकार्ड किए गए एक कथित वीडियो में रहली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार गोपाल भार्गव के पर्चे और अन्य प्रचार सामग्री सड़क पर बिखरी हुई दिखाई दे रही है।
Published : 6 November 2023, 3:19 PM IST
Topics : Madhya Pradesh Election SUV engaged Three Killed एसयूवी चुनाव प्रचार पांच घायल मध्य प्रदेश मौत सागर