
नयी दिल्ली: बहुपक्षीय वित्तपोषण एजेंसी एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने एशिया और प्रशांत को कोविड महामारी से उबरने में मदद के लिए मौजूदा चुनौतियों और संकट के बावजूद 2022 में अपने संसाधनों से 22.5 अरब डॉलर की मदद उपलब्ध कराई है। एडीबी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एडीबी की वार्षिक रिपोर्ट, 2022 में प्रकाशित वित्तीय और परिचालन संबंधी परिणामों में बताया कि कैसे बैंक ने यूक्रेन युद्ध, बिगड़ते खाद्य संकट और खराब मौसम से क्षेत्र को लड़ने में मदद करने के लिए वित्त और ज्ञान को एक कर दिया और साझेदारियों का उपयोग किया।
एडीबी के अध्यक्ष मसात्सुगु असाकावा ने कहा, “2022 में हमारे सहयोग से सदस्य विकासशील देशों (डीएमसी) को संकट का तुरंत आकलन करने में मदद मिली। इसके अलावा जलवायु परिवर्तन और खाद्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रो में भी उन्हें अपनी स्थिति को मजबूत करने में मदद मिली। ”
Published : 24 April 2023, 6:55 PM IST
Topics : अरब डॉलर एडीबी कोविड महामारी संकट