
महराजगंजः एसपी ऑफिस के ठीक सामने बाइक खड़ा करके न्यायालय में गए कोल्हुई निवासी की बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है।
पीड़ित व्यक्ति ने कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी को लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है।
यह रहा पूरा मामला
कोल्हुई निवासी बैतुल्लाह खां सोमवार को सुबह साढे दस बजे अपनी बाइक यूपी56 पी 2780 बजाज डिस्कवर एसपी ऑफिस के सामने खड़ी कर जरुरी कार्य के लिए न्यायालय में गये थे। करीब दो घंटे बाद वह जब वह गाड़ी लेने आए तो उनकी बाइक वहां मौजूद नहीं थी।
काफी खोजबीन करने के बाद जब उसकी बाइक नहीं मिली तो बैतुल्लाह खां ने कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी में तहरीर देकर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।
उन्होंने पुलिस से शीघ्र बाइक बरामद करने की मांग किया है।
Published : 15 April 2024, 7:16 PM IST
Topics : Challenged police SP Office चुनौती पुलिस अधीक्षक बाइक महराजगंज सुरक्षा