
नोएडा: नोएडा के फेस-2 थानाक्षेत्र के नया गांव में एक युवती के साथ एक युवक ने कथित रूप से अश्लील हरकत की।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि युवती जब सब्जी खरीदने के लिए बाजार गई थी, तब आरोपी ने यह हरकत की।
उन्होंने बताया कि युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए लेकिन आरोपी ने उनसे झगड़ने लगा। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की तथा पकड़कर थाने ले कर आए।
उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी उपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
Published : 1 June 2023, 5:38 PM IST
Topics : अश्लील हरकत जमकर धुनाई नया गांव नोएडा फेस 2 युवक युवती सब्जी