
मुंबईः अभिनेता अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म सूर्यवंशी का इंतजार खत्म हो गया है। जल्द ही फिल्म थिएटर में रिलीज होने वाली है। ये फिल्म इस दिवाली वीकेंड पर 5 नवंबर को रिलीज होगी।
अक्षय, अजय और रणवीर सिंह ने ये वीडियो अपने-अपने सोशल मीडिया हेंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में ये तीनों अभिनेता थियेटर के अंदर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "इंटरवल हुआ खत्म, अब शो टाइम है.. इस दिवाली पर आपके नजदीकी सिनेमाघरो में सूर्यवंशी रिलीज हो रही है, आइए और हमारे साथ सेलिब्रेट कीजिए #BackToCinema"।
Interval hua khatam, now it’s showtime! #Sooryavanshi releasing this Diwali, 5th November at a cinema near you. Come celebrate with us. #BackToCinemas pic.twitter.com/JF2QE80Efp
— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 15, 2021
इसमें अक्षय के अलावा अजय देवगन और रणवीर सिंह भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। 'सूर्यवंशी' में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी लीड रोल में दिखाई देंगी। ये एक कॉप ड्रामा फिल्म हैं, जिसमें तीनों एक्टर्स पुलिस के किरदार में नजर आ रहे हैं।
ये फिल्म पिछले साल मार्च में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना काल के कारण फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया था। अब 22 अक्टूबर से सिनेमा हाल खुलने का एलान हुआ है। फ़िलहाल 50 फीसदी क्षमता के साथ ही सिनेमाघर खोलने की अनुमति मिली है। इसलिए अच्छे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिए इस 50 फीसदी का हाउसफुल होना जरूरी है।
Published : 15 October 2021, 2:41 PM IST
Topics : Ajay Devgan Akshay Kumar Ranveer Singh Release Date Sooryavanshi अक्षय कुमार अजय देवगन रणवीर सिंह सूर्यवंशी