
महराजगंजः जनपद के आसपास इलाकों में एक तांत्रिक दोपहर में लोगों के घर पहुंचकर ठगी करता था।
घरों को निशाना बनाकर यह तांत्रिक पुरुषों के बाहर जाने पर दरवाजा खटखटाकर अपनी मीठी-मीठी बांतों में महिलाओं को फंसाकर गहने, जेवरात व नगदी ऐंठ लेता था।
काफी दिनों से वांछित चल रहे इस तांत्रिक बाबा की पुलिस को तलाश भी थी।
निचलौल का निवासी
पुलिस ने शुक्रवार को महराजगंज के गौनरिया बाबू नहर पुल के पास से एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है।
निचलौल थाने के रायपुर टोला अमृतालाब का निवासी यह कैश पुत्र मुख्तार नामक यह तांत्रिक आखिरकार आज पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
दर्ज हुआ केस
सदर कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार कैश पुत्र मुख्तार को तांत्रिक बनकर धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार किया गया है।
इस अभियुक्त पर मुकदमा संख्या 583/22 धारा 420/406/120बी के तहत केस पंजीकृत किया गया है।
Published : 29 March 2024, 7:34 PM IST