International Labour Day: जानिये आज के दिन ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस, पढ़िये इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 मई का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। इस दिन देश और दुनिया में कई प्रमुख घटनाएं घटित हुई। आज के दिन ही विश्व श्रमिक दिवस की नींव पड़ी थी। पढ़िये डाइनाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 1 May 2022, 11:56 AM IST

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं। आज के दिन से ही श्रमिक दिवस मनाने की शुरुआत हुई। 

1886: अमेरिका के शिकागो में कामगारों के लिए काम के घंटे तय करने को लेकर हड़ताल, मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत।

1897: स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।

1908: प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर बम कांड को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारी।

1914: कार निर्माता फोर्ड वह पहली कंपनी बनी जिसने अपने कर्मचारियों के लिए आठ घंटे काम करने का नियम लागू किया।

1923: भारत में मई दिवस मनाने की शुरुआत।

1956: जोनसा साल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध कराई गई।

1960: महाराष्ट्र और गुजरात अलग अलग राज्य बने।

1961: क्यूबा के प्रधानमंत्री डॉक्टर फ़िदेल कास्त्रो ने क्यूबा को समाजवादी राष्ट्र घोषित कर दिया और चुनावी प्रक्रिया को खत्म कर दिया।

1972: देश की कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण।

1993: श्रीलंका के राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदास की बम विस्फोट में मृत्यु हुईं।

2009: स्वीडन ने समलैंगिक विवाह को मंजूरी दी।

2011: अमेरिका पर 2001 के हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान के ऐबटाबाद में मारे जाने की पुष्टि।

Published : 
  • 1 May 2022, 11:56 AM IST

No related posts found.